लखनऊ, मार्च 29 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता राज्य परिवर्तन आयोग ने प्रदेश की स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत बनाने के लिए पीजीआई में एक राज्य स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र (एसएचएसआरसी) स्थापित किया है। यह केंद्र प्रदेश में स्वास्थ्य नीतियों के निर्माण, तकनीकी सहायता, गुणवत्ता सुधार और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक नए समाधान और रणनीतियां विकसित करेगा।राज्य परिवर्तन आयोग ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह केंद्र स्वास्थ्य क्षेत्र में रणनीतिक सुधारों को सक्षम बनाने, नवाचार को बढ़ावा देने तथा डेटा-आधारित निर्णय प्रक्रिया को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पीजीआई के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश हर्षवर्धन ने बताया कि यह केंद्र स्वास्थ्य कार्यक्रमों की निगरानी, मूल्यांकन, स्वास्थ्य प्रणाली में अनुसंधान, और बेहतर ...