लखनऊ, अगस्त 7 -- -3डी डिजिटल माइक्रोस्कोप और 4के एंडोस्कोपी सिस्टम का भी शुभारंभ लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। पीजीआई के हेड एंड नेक सर्जरी विभाग में मरीजों को बड़ी राहत मिली है। विभाग में शुक्रवार को अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर (ओटी) शुरू कर दिया गया। नई ओटी सेवा शुरू होने से कान, नाक, गला तथा सिर और गर्दन की बीमारियों से जूझ रहे मरीजों की सर्जरी का इंतजार कम होगा। जटिल ऑपरेशन अधिक सुरक्षित व सटीक तरीके से किए जा सकेंगे। इसके साथ ही संस्थान में पहली बार रोबोटिक 3डी डिजिटल माइक्रोस्कोप (एक्सोस्कोप) और 4के एंडोस्कोपी सिस्टम की भी शुरुआत की गई।

नई ओटी का उद्घाटन नई ओटी और आधुनिक उपकरणों का उद्घाटन पीजीआई के निदेशक पद्मश्री डॉ. आरके धीमन ने किया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र गुप्ता भी मौजूद रहे। विभागाध्यक्ष डॉ. अमित केशरी ने बताया ...