लखनऊ, मार्च 12 -- लखनऊ। विश्व ग्लूकोमा सप्ताह के तहत पीजीआई का नेत्र रोग विभाग शनिवार को ओपीडी में ग्लूकोमा परीक्षण एवं जनजागरूकता शिविर का आयोजन कर रहा है। नेत्र रोग विभाग के डॉ.वैभव जैन ने बताया कि 14 मार्च की सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक शिविर चलेगा। डॉक्टरों की टीम रोगियों की जांच और जरूरी सलाह देगी। उन्होंने बताया कि शुगर, उक्त रक्तचाप एवं जिन्हें ग्लूकोमा है ऐसे लोग भी शिविर में आकर जांच करा सकते हैं। सही समय पर बीमारी का पता चलने पर उपचार से आंखों की रोशनी को बचाया जा सकता है। इच्छुक लोग व रोगी डॉ. वैभव कुमार जैन के मोबाइल नम्बर 8004221398 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.