कानपुर, अप्रैल 27 -- कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में किडनी ट्रांसप्लांट सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए अहम निर्णय लिया गया। प्राचार्य डॉ. संजय काला की उपस्थिति में हुई बैठक में तय हुआ कि कुल 16 स्टाफ नर्सों को एसजीपीजीआई के नेफ्रोलॉजी एवं यूरोलॉजी विभाग में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। यह प्रशिक्षण नर्सों को किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट और यूरोलॉजी (ट्रांसप्लांट सर्जरी) में कार्य करने के लिए दिया जाएगा। उप प्राचार्य डॉ. रिचा गिरि, डॉ. युवराज गुलाटी डॉ.अनिल बैद मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अंतराष्ट्रीय कार्यशाला में अंगदान को महादान बनाने का दिलाया संकल्प

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...