लखनऊ, मार्च 22 -- लखनऊ, संवाददाता। पीजीआई क्षेत्र में मोबाइल लूट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। तीन दिन के भीतर दूसरी वारदात सामने आने से इलाके में दहशत का माहौल है। बाइक सवार दो बदमाश रायबरेली रोड पर पैदल जा रही निजी अस्पताल की महिला कर्मचारी का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। खास बात यह है कि दोनों घटनाएं साउथ सिटी चौकी से कुछ ही दूरी पर हुई हैं। आशियाना के भदरुख निवासी प्रीति सिंह करुणा कैंसर अस्पताल, बंगला बाजार में सिक्योरिटी ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। पीड़िता के अनुसार वह 20 मार्च की शाम हैदरगढ़ से लौटकर उतरेटिया शहीद पथ के पास उतरीं और रायबरेली रोड होते हुए पैदल ड्यूटी पर जा रही थीं। शाम करीब सात बजे रायबरेली रोड पर सेनानी विहार स्थित किया शोरूम के सामने पीछे से आए पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका मोबाइल छीना और तेलीबाग की ओर फरार हो गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.