लखनऊ, मार्च 16 -- पीजीआई में विभिन्न पदों के लिए सीनियर जेआर के ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इसकी परीक्षा 12 अप्रैल को होगी। संस्थान की वेबसाइट पर सीटों का पूरा ब्योरा दिया गया है। संस्थान के रजिस्ट्रार कर्नल वरुण बाजपेयी द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह परीक्षा कई पदों के लिए आयोजित की जा रही है। इनमें पीडीसीसी और पीडीएएफ पाठ्यक्रम शामिल हैं। इसके अलावा सीनियर रेजिडेंट हॉस्पिटल सर्विस और जूनियर रिसर्च फेलो (नॉन एकेडमिक) के पद शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.