लखनऊ, फरवरी 28 -- पीजीआई का नेत्र रोग विभाग इसी वर्ष कार्निया प्रत्यारोपण शुरू करेगा। संस्थान प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश में अगले दो वर्ष में 11 सरकारी कार्निया प्रत्यारोपण केन्द्र व आई बैंक की संख्या बढ़ाकर 21 होगी। जल्द ही शासन स्तर पर टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। कमेटी में शासन के अफसर, स्टेट अंग और टिशु ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (सोटो) व नेत्र रोग विशेषज्ञ शामिल होंगे। ये जानकारी चिकित्सा और शिक्षा के अपर मुख्य सचिव अमित घोष ने शनिवार को पीजीआई में आयोजित कार्निया दान और प्रत्यारोपण विषयक संगोष्ठी में कही। दो चरण में 10 नए केन्द्र शुरू होंगे सोटो के प्रदेश संयुक्त निदेशक व पीजीआई के एमएस डॉ. राजेश हर्षवर्धन ने बताया कि प्रदेश में दो वर्ष के भीतर दो चरण में पांच-पांच आई बैंक और कार्निया प्रत्यारोपण केन्द्र शुरू ...