लखनऊ, अप्रैल 25 -- पीजीआई में उत्तर प्रदेश का पहला सफल हृदय प्रत्यारोपण (हार्ट ट्रांसप्लांट) कर इतिहास रचने वाली 60 सदस्यीय टीम को शनिवार को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था के लिए 'मील का पत्थर' है। उन्होंने भरोसा जताया कि पीजीआई जल्द ही न केवल देश, बल्कि दुनिया में चिकित्सा क्षेत्र का मार्गदर्शक बनेगा। ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि किसी भी मरीज को संसाधनों के अभाव में परेशानी न हो। इसके लिए जो भी परियोजनाएं संस्थान द्वारा भेजी जाएंगी, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत किया जाएगा। यह भी पढ़ें- प्रदेश के पहले हृदय प्रत्यारोपण की मरीज स्वस्थ, आज होगी छुट्टी संस्थान में क्वालिटी केयर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़े प्रोज...