लखनऊ, जुलाई 10 -- गोंडा के करनैलगंज सीएचसी पर आउटसोर्स पर तैनात नर्स प्रतिभा मिश्रा (30) का शव पीजीआई के नर्सिंग ऑफिसर के रायबरेली रोड के गोवर्धन एन्क्लेव के फ्लैट में फंदे पर लटकता मिला। नर्सिंग ऑफिसर विकास जब पीजीआई से ड्यूटी करके फ्लैट पर लौटे तो देखा कि महिला मित्र फंदे पर लटकी है। उन्होंने तुरंत ही पीजीआई पुलिस को सूचना दी। पीजीआई पुलिस ने शव फंदे से उतारा, पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पीजीआई में नर्सिंग ऑफिसर विकास के मुताबिक, बुधवार को उनकी महिला मित्र प्रतिभा मिश्रा गोंडा से नोट्स लेने के लिए लखनऊ आई थी। बुधवार से वह उनके साथ फ्लैट पर रुकी थी। विकास के मुताबिक, गुरुवार दोपहर को वह पीजीआई में ड्यूटी पर चले गए। प्रतिभा अकेले ही फ्लैट पर रुकी थी। वह गोंडा के करनैलगंज की एक सीएचसी पर आउटसोर्स कंपनी के जरिए नर्स थी। गुरुवार रात अपनी शिफ...