पीजीआई ट्रॉमा के डॉक्टरों ने युवक के जख्मी चेहरे को फिर से संवारा
लखनऊ, अक्टूबर 3 -- पीजीआई के एपेक्स ट्रामा सेंटर के डॉक्टरों ने सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी 24 वर्षीय युवक के चेहरे का तीन चरण में ऑपरेशन कर फिर से संवार दिया। हादसे में युवक के चेहरे पर गहरा घाव होने के साथ हड्डी कई टुकड़ों में टूट गई थी। चेहरे की नसें और लार को मुंह तक पहुंचाने वाली नली भी कट गई थी। इस सर्जरी में संस्थान के ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, न्यूरोसर्जरी और एनेस्थीसिया विभाग के डॉक्टरों का योगदान रहा। ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी के डॉ. भारत शुक्ला ने बताया कि डॉक्टरों ने तीन चरणों में ऑपरेशन कर चेहरे को ठीक किया। पहले चरण में टूटी हड्डियों को जोड़कर चेहरे की बनावट को सामान्य किया। दूसरे चरण में कटी हुई नसों को बारीकी से जोड़ा और नस का एक हिस्सा ज्यादा खराब होने पर शरीर के दूसरे हिस्से से नस का छोटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.