लखनऊ, अक्टूबर 5 -- रायबरेली से लखनऊ आ रही रोडवेज बस सोमवार सुबह पीजीआई गेट के पास अचानक खराब हो गई। बस का इंजन इतना गर्म हो गया कि चालक को बीच सड़क पर बस रोकना पड़ा। बस में 57 यात्री सवार थे। उन्हें उतारना पड़ा। यात्रियों के हंगामा करने पर उन्हें दूसरी बस से आलमबाग बस टर्मिनल भेजा गया। आलमबाग डिपो की बस रायबरेली से यात्रियों को लेकर लखनऊ जा रही थी। सुबह करीब 9:45 बजे बस एसजीपीजीआई गेट के पास पहुंची ही थी कि इंजन गर्म होने से आगे बढ़ने की स्थिति में नहीं रही। अचानक बस रुकने से यात्रियों ने परिवहन निगम की व्यवस्था पर नाराजगी जताई। चालक राम किशोर और परिचालक सुनील कुमार ने यात्रियों को समझाने का प्रयास किया। बाद में पीछे से आ रही दूसरी रोडवेज बस में सभी यात्रियों को बैठाकर आलमबाग के लिए रवाना किया गया, तब जाकर स्थिति सामान्य हुई। परिचालक सुनी...