लखनऊ, जुलाई 10 -- लखनऊ, संवाददाता। पीजीआई थाना क्षेत्र के गोवर्धन एनक्लेव में गुरुवार शाम एक युवती का शव दुपट्टे के फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका गोंडा जिले की रहने वाली थी और वहां संविदा नर्स के पद पर कार्यरत थी। वह बुधवार को नोट्स लेने के लिए लखनऊ आई थी और अपने एक परिचित के कमरे पर रुकी थी। परिचित युवक एक चिकित्सा संस्थान में कार्यरत है। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार दोपहर युवक ड्यूटी पर चला गया था। शाम को ड्यूटी से लौटकर उसने चाबी से कमरे का दरवाजा खोला तो युवती फंदे से लटकी मिली। उसने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: फंदे से लटकती मिली किशोरी की लाश, सनसनी रात करीब साढ़े आठ बजे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को भी घटना की जानकारी दे द...