पीजीआई के पास खंभे में आग लगी, बिजली गुल
लखनऊ, जून 16 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। तेलीबाग के पीजीआई क्षेत्र में शाम को एक बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिससे आसपास के दर्जनों घरों की बत्ती गुल हो गई। महानगर क्षेत्र में दुर्गा मंदिर फीडर में आई तकनीकि खराबी के कारण इससे जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही। हजारों उपभोक्ता परेशान रहे। बिजली कर्मचारियों ने घंटों की मशक्कत के बाद तकनीकि खराबी दूर कर आपूर्ति सुचारू की।
आग लगने की घटना तेलीबाग के पीजीआई क्षेत्र के पास स्थित बिजली के एक खंभे में देर शाम पौने आठ बजे अचानक चिंगारी निकलने लगी। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते कि खंबे से निकले तारों में आग लग गई। आग की लपटें कुछ ही देर में खंभे के नीचे की तरफ आ गई। यह देख कर लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर फोन से सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। आग के कारण आसपास के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.