लखनऊ, अगस्त 14 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता पीजीआई में शुक्रवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन ने तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्रों ने देशभक्ति के नारे लगाए।एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संदेश देता है। मरीजों की सेवा करना संस्थान के प्रत्येक सदस्य की सबसे बड़ी देशभक्ति है। एसोसिएशन की अध्यक्ष लता सचान, महामंत्री विवेक सागर, उपाध्यक्ष सुजान सिंह और राजकुमार, संयुक्त मंत्री मनोज कुमार व मुकेश शर्मा समेत बड़ी संख्या में नर्सिंग स्टाफ ने यात्रा में भाग लिया। यह भी पढ़ें- Lucknow News: एसजीपीजीआई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगे अधिकारी-कर्मचारी यह भी पढ़ें- लखनऊ विश्वविद्यालय के वि...