पीजीआई की नई तकनीक से थायरॉयड मरीजों को बड़ी राहत
लखनऊ, अगस्त 1 -- एसजीपीजीआई के एंडोक्राइन एवं ब्रेस्ट सर्जरी विभाग ने थायरॉयड मरीजों के लिए एक नई हाइब्रिड तकनीक विकसित की है। 'डायरेक्ट एक्सेस माइक्रोवेव एब्लेशन' (डीएएमए) नाम की इस तकनीक से दोनों तरफ थायरॉयड गांठ वाले सात चयनित मरीजों का सफल इलाज किया जा चुका है। ऑपरेशन के बाद सभी मरीजों की थायरॉयड कार्यक्षमता सामान्य पाई गई और किसी में भी कोई जटिलता देखने को नहीं मिली। यह तकनीक भविष्य में ऐसे मरीजों के लिए बेहतर विकल्प बन सकती है, जिन्हें थायरॉयड ग्रंथि को सुरक्षित रखते हुए इलाज की जरूरत होती है। सर्जरी और एब्लेशन का अनोखा मेल
तकनीक का विकास विभाग के डॉ. सबारेत्नम मयिलवगनन के नेतृत्व में तैयार इस तकनीक में सर्जरी और माइक्रोवेव एब्लेशन को एक साथ जोड़ा गया है। प्रक्रिया के तहत, जिस तरफ बड़ी गांठ होती है, उस हिस्से को सर्जरी से हटा दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.