लखनऊ, जून 24 -- लखनऊ संवाददाता संजय गांधी पीजीआई में तैनात वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी हेमंत नागर के लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है। परिजनों के अनुसार हेमंत नागर 7 अप्रैल 2026 को सीढ़ियों से गिर गए थे । उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें एपेक्स ट्रामा सेंटर में वेंटिलेटर पर रखा गया था। उपचार के बाद 27 अप्रैल को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, लेकिन मानसिक स्थिति पूरी तरह सामान्य न होने पर चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें केजीएमयू के मानसिक रोग विभाग में भर्ती कराया गया।परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान हेमंत दो बार अस्पताल से बाहर चले गए थे। 21 जून की दोपहर से वह फिर लापता हैं और तब से उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिवार का कहना है कि वृद्ध माता-पिता पिछले तीन दिनों से उनकी तलाश में भटक रहे हैं, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई ...