लखनऊ, फरवरी 3 -- लखनऊ। कई वर्ष से लंबित मांगों का समाधान न होने से नाराज पीजीआई की नर्सिंग अफसरों ने मंगलवार को काली पट्टी बांध कर विरोध दर्ज कराया। नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन की अध्यक्ष लता सचान के नेतृत्व में संस्थान के वार्डों, ऑपरेशन थियेटर और इमरजेंसी आदि में काली पट्टी बांधकर काम किया। यह अभियान पांच फरवरी तक चलेगा। छह फरवरी को दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दिया जाएगा। लता सचान ने बताया कि नर्सिंग संवर्ग को वेतन,भत्तों और अन्य मांगों को लेकर यह आंदोलन अखिल भारतीय नर्सिंग महासंघ के बैनर तले देशभर में चलाया जा रहा है। इस दौरान रोगियों से जुड़ी कोई स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...