मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में पीजी में दाखिले के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट गुरुवार को तैयार हो गई। मेरिट लिस्ट शुक्रवार को विवि के पोर्टल पर जारी कर दी जाएगी। तीसरी मेरिट लिस्ट के लिए 23 से 30 मार्च तक दाखिला लिया जाएगा। तीसरी मेरिट लिस्ट में तीन हजार सीटों के लिए 12 हजार विद्यार्थियों के नाम हैं।डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि तीसरी मेरिट लिस्ट में उन छात्रों को भी मौका दिया जाएगा, जिनका ऑनर्स दूसरे विषय से है। बीआरएबीयू में कई छात्रों ने इसके लिए आवेदन किया है। तीसरी मेरिट लिस्ट से पहले आवेदन और एडिट के लिए भी पोर्टल खोला गया था। इसमें कई छात्रों ने अपने विषय और कॉलेज को बदला है। जिन छात्रों ने मुजफ्फरपुर के कॉलेज का विकल्प दिया था, उन छात्रों ने अब अपने जिले के कॉलेजों का विकल्प दिया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.