बदायूं, जनवरी 2 -- उघैती। थाना क्षेत्र के बुद्धनगर गांव में सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक पर पीछे से हमला कर घायल करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक सियाराम ने तहरीर में बताया कि 28 दिसंबर की शाम करीब सात बजे वह खाना खाने के बाद बबलू ठाकुर की दुकान की ओर जा रहा था। आरोप है कि उसके घर के सामने रोहित पुत्र रामू, ओमपाल के पुत्र, भोला पुत्र जय सिंह, प्रशांत पुत्र अमित बैठे थे। आगे बढ़ते ही किसी अज्ञात ने पीछे से भारी वस्तु से सिर पर वार किया, जिससे सिर फट गया, नाक में चोट आई और दो कृत्रिम दांत टूट गए। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.