पीछे से सटाकर मारी गई थी हिस्ट्रीशीटर को गोली
फतेहपुर, जुलाई 31 -- फतेहपुर। हिस्ट्रीशीटर की हत्या गोली मारकर की गई थी। सिर में पीछे से सटाकर गोली मारी गई थी। गोली आर-पार नहीं हुई है। सिर के अंदर ही फंसी हुई थी। पुलिस की अब तक की जांच में मृतक के कई महिलाओं के संपर्क में होने बात सामने आई है। पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछतांछ शुरु की है। पुलिस जल्द मामले का खुलासा कर सकती है। बता दें कि सदर कोतवाली के बकंधा रोड में भैरमपुर के पास गुरुवार सुबह राधानगर निवासी 35 वर्षीय रामप्रकाश गुप्ता उर्फ लक्ष्मी का रक्तरंजित शव मिला था। सिर में पीछे की तरफ से चोट थी। शव देखकर लगा था कि किसी वजनी चीज से हमला कर हत्या की गई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि हुई है। गोली मारने के तरीके से पुलिस भी हैरान है। गन शॉट इस तरह से है कि गोली सिर से बाहर नहीं निकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.