गाजीपुर, मई 31 -- गाजीपुर (मरदह)। पूर्वाचल एक्सप्रेसवे पर रविवार को कासिमाबाद थाना क्षेत्र के मोइद्दीनपुर गांव के समीप बिहार के तरफ से सामान लेकर आ रही डीसीएम वाहन से टकरा गई। घटना में डीसीएम चालक 35 वर्षीय आयुष कुमार निवासी नगला मुन्नी रहीम थाना इटावा की मौके पर मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कासिमाबाद पुलिस ने बताया कि डीसीएम चालक नींद आने के वजह से सामने जा रहे वाहन में पीछे से टकरा गयी है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पूर्वाचल एक्सप्रेसवे की गश्ती टीम एवं पुलिस ने चालक को क्षतिग्रस्त डीसीएम से निकाला गया। तबतक उसकी मृत्यु हो गयी थी। जिसके बाद चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही डीसीएम के मालिक को भी सूचना भेज दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...