पीछे से बाइक की टक्कर, युवक का पैर टूटा
इटावा औरैया, मार्च 21 -- कचौरा घाट की ओर से आ रहे दो बाइक सवार युवकों को पीछे से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी, जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मोहल्ला रेलमंडी में रेलवे ओवरब्रिज से पहले हुई। बताया गया कि अमन कुमार 24 निवासी ट्यूबेल कॉलोनी, बाह अपने दोस्त आशीष के साथ चक गांव से आलू के खाली पैकेट खरीदने के लिए बाजार आ रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से पीछे से आई बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े।हादसे में अमन का दाहिना पैर टूट गया, जबकि आशीष को मामूली चोटें आईं। घायल अमन को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर सैफई रेफर कर दिया गया। आशीष का उपचार कर छुट्टी दे दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.