पीछे से ट्रक ने स्कूटी में मारी टक्कर, दिव्यांग युवक की मौत
बोकारो, सितम्बर 24 -- पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के एनएच-32 पर कुरा स्थित नायरा पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार रात सड़क हादसे में 35 वर्षीय दिव्यांग युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान केलियाडाबर गांव निवासी गोपाल सिंह चौधरी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि पिछले वर्ष विधायक मद से उन्हें स्कूटी अनुदान के रूप में मिली थी। मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह स्कूटी से चास से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक संख्या जेएच-05 डीएच-1183 ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद गोपाल सड़क पर गिर गए और उनके चेहरे के अगले हिस्से में गंभीर चोट लगी। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक को रोक लिया, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पिंड्राजोरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.