कौशाम्बी, अप्रैल 16 -- करारी थानाक्षेत्र के म्योहर गांव के मजरा लक्ष्मनपुर में सड़क किनारे गुमटी खोलकर एक व्यक्ति जीवन-यापन कर रहा था। बुधवार की रात गुमटी के पीछे से टीन फाड़कर अंदर से चोरों ने सारा सामान साफ कर दिया। सुबह नजारा देख पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित ने अर्का महाबीरपुर चौकी पुलिस को तहरीर दी है। लक्ष्मनपुर निवासी चंदन यादव ने गांव के बाहर कर्बला मैदान के पास सड़क किनारे गुटखा, बिस्किट आदि की दुकान खोल रखा है। पीड़ित का आरोप है कि सप्ताह भर पहले गांव के एक व्यक्ति ने उसे गुमटी हटाने के लिए कहा था। इस पर उसने मना कर दिया था। बुधवार की शाम वह रोज की भांति गुमटी बंद कर घर चला गया। सुबह जब गुमटी खोलने आया और ताला खोला तो नजारा देखकर दंग रह गया। गुमटी में रखा सारा सामान गायब था सिर्फ खाली डिब्बे इधर-उधर फैले हुए थे। मामले की तहरीर अर्का महा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.