प्रयागराज, मार्च 11 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। बैरहना स्थित एक गेस्ट हाउस के सामने मंगलवार देर रात मामूली विवाद में बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में पीछा करते हुए ताबड़तोड़ गोली व बम से हमला कर दिया। हमले में दो युवक जख्मी हो गए। कीडगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए बुधवार सुबह दो आरोपियों को दो तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया जबकि, हमले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।गऊघाट निवासी राजन पांडेय की तहरीर के मुताबिक, मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे वह अपने दोस्त ऋतिक मिश्रा निवासी दारागंज और सतीश पांडेय निवासी हाटा मांडा के साथ बाइक से सोहबतियाबाग पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने गया था। जहां से लौटते समय जार्जटाउन थाने के पीछे गली में बाइक मोड़ते समय आशुतोष सिंह, विभव प्रताप सिंह और उनके साथियों से विवाद हो गया।आरोप है कि इसके बाद इन ल...