संभल, मई 28 -- कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती का मंगलवार को पीछा करते हुए युवक घर में घुस गया और युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने अपनी बड़ी बहन की मदद से आरोपी युवक को घर में बंद कर दिया और शोर मचा कर मोहल्ले के लोगों को इकट्ठा कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को मौके से पड़कर कोतवाली ले आई। मुरादाबाद के थाना बिलारी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती मां और बड़ी बहन के साथ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले स्थित किराए के मकान में रहकर यूपी पुलिस की तैयारी कर रही है। पीड़ित युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि एक महीने से लाइब्रेरी में पढ़ने वाला थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव गुमथल निवासी युवक उसका पीछा कर रहा था। मंगलवार शाम सात बजे जब वह लाइब्रेरी से घर लौटी तो युवक पीछा करते हुए घर में घुस आया और छेड़खानी करने ...