बरेली, अप्रैल 3 -- मीरगंज, संवाददाता। गोरक्षकों ने पशुओं से भरी गाड़ी का पीछा किया। चालक गाड़ी को गोरालोकनाथ ले गया। घेराबंदी करने पर चालक साथियों के साथ गाड़ी छोड़कर भाग गया। गाड़ी में 10 कटरे ठूंस कर भरे थे। गोरक्षकों ने गाड़ी थाने में पुलिस को सौंप दी। पुलिस ने गाड़ी के अज्ञात चालक व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।बुधवार की दोपहर एक बजे अखिल भारतीय गोरक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष ठा. राघवेंद्र सिंह को गोवंश से भरी गाड़ी फतेहगंज से रामपुर की ओर जाने की सूचना मिली। जिलाध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ हाईवे पर गाड़ी का पीछा किया। पीछा करने पर चालक गाड़ी को मोड़ कर मीरगंज होकर आंवला जाने वाले रोड पर भागा।गोरक्षकों ने गोरा लोकनाथपुर में गाड़ी पकड़ने की कोशिश की। चालक साथियों के साथ गाड़ी छोड़ कर भाग गया। टीम पशुओं से भरी गाड़ी लेकर थाने पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.