सोनभद्र, अप्रैल 22 -- अनपरा,संवाददाता। मई माह में बिजली की पीक डिमाण्ड 30600 मेगावाट के पार पहुंच सकती है। बिजली की रोजाना औसत खपत भी 525 मिलियन यूनिट के इर्द -गिर्द रह सकती है। भीषण गर्मी से तेजी से बढ़ बिजली खपत के मद्देनजर यूपीस्टेट लोड डिस्पैच सेंटर ने अपनी जारी पुनरीक्षित रिपोर्ट में यह ताजा अनुमान जताये है। यूपीएसएलडीसी का कहना है कि मांग अनुरूप बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने में फिलहाल मई माह में दिक्कत नही होगी और बगैर अतिरिक्त आपात कटौती बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी लेकिन अप्रैल के तीसरे सप्ताह में ही जिस प्रकार बिजली खपत में उछाल आया है उसे देखते हुए मई में कही ज्यादा पीकडिमाण्ड पहुंचने की सम्भावना जानकार जता रहे है। 20 अप्रैल को ही बिजली की पी क डिमाण्ड अप्रैल माह की सर्वाधिक 27272 मेगावाट पहुंच गयी है जबकि रोजाना खपत भी 21 अ...