पीक डिमाण्ड 25486 मेगावाट पार
सोनभद्र, अप्रैल 19 -- अनपरा,संवाददाता। भीषण गर्मी से अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में ही प्रदेश की बिजली खपत बेकाबू होने लगी है। पीक डिमाण्ड 25486 मेगावाट पार कर गयी जो चालू साल में अब तक की सर्वाधिक बतायी गयी है। बीते 24 घंटो में बिजली खपत भी सर्वाधिक 487 मियू पहुंच गयी। सिस्टम कंट्रोल के मुताबिक उत्पादन निगम के ओबरा की 200 मेवा की नौंवी इकाई को छोड़ सभी इकाइयां उत्पादनरत होने से काफी राहत रही। 9120 मेगावाट की इन 25 इकाइयों में से 24 इकाइयां पूर्ण क्षमता से चलवायी गयी जिससे कुल 144.4 मियू बिजली मिली। अनपरा-ओबरा बिजलीघरों से कुल 90.7 मियू बिजली प्रदेश को ग्रिड पर मिली जो इस साल की सर्वाधिक है। अप्रैल माह में अभी तक किसी भी एक दिन में सर्वाधिक खपत 25 अप्रैल 2025 को 504 मियू हुई थी अगर गर्मी का यही हाल रहा तो इस साल वह भी पीछे छूटने की सम्भावना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.