पीक डिमाण्ड फिर 31 हजार मेगावाट पार
सोनभद्र, जून 8 -- अनपरा,संवाददाता। बिजली की पीक डिमाण्ड एक बार फिर बेकाबू होने लगी है। शनिवार को बीते 24 मई की अब तक की सर्वाधिक पीक डिमाण्ड 31824 मेगावाट के काफी निकट 31049 मेगावाट तक जा पहुंची। रोजाना खपत भी 623.6 मिलियन यूनिट जा पहुंची जो 22 मई की अब तक की रिकार्ड खपत 669 मियू से महज 45 मियू ही कम है। तापमान में गिरावट के बावजूद भारी उमस को इसकी वजह बताया जा रहा है। इस बीच परेशानी यह रही कि ओबरा 200 मेगावाट की दसवीं,हरदुआगंज विस्तार की 660 मेगावाट की पहली,घाटमपुर की 660 मेगावाट की दूसरी,रिहन्द की पांच सौ मेगावाट की चौथी तथा खुर्जा क 660 मेगावाट की पहली इकाई तकनीकी कारणों से बंद होने से एनर्जीएक्सचेंज से काफी बिजली खरीदनी पड़ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.