उन्नाव, फरवरी 28 -- शुक्लागंज, संवाददाता। शनिवार को पीक ऑवर के समय संकरे रास्ते और वाहनों के भार के चलते नवीन पुल से वाहन रेंगते हुये निकले। वहीं कई बार जाम की भी स्थिति बनी रही। जिससे कानपुर ड्यूटी जाने वाले लोग विलंबित हो गये। इसके साथ ही शाम के समय मरहला चौराहे पर भी जाम की स्थिति बनी रही। सुबह करीब दस बजे संकरे रास्ते और वाहनों के भार के चलते नवीन पुल पर जाम लगना शुरू हो गया। कुछ ही देर में फोरलेन तक वाहनों की कतार लग गई। जाम को देख मौजूद पुलिस कर्मियों ने आड़े तिरछे खड़े वाहनों को सीधा कराया। जिसके बाद वाहन रेंगना शुरू हुये। वाहनों के भार के चलते करीब एक घंटे तक वाहन रेंगते हुये निकले। इसी तरह दोपहर और शाम को भी जाम की स्थिति बनी रही। वहीं मरहला चौराहे पर आरओबी के कार्य के चलते साढ़े चार बजे से साढ़े पांच बजे तक वाहन रेंगते हुये निकले।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.