अमरोहा, मई 28 -- अमरोहा, संवाददाता। गर्मी में बिजली की बढ़ती मांग के बीच ओवरलोड 30 फीसदी से भी ज्यादा बढ़ गया है। लगातार बढ़ते ओवरलोड को कम करने के लिए कटौती करनी पड़ रही है। भीषण गर्मी में दिन-रात की कटौती से लोग बेहाल हैं। सबसे ज्यादा पीक आवर में शाम छह से रात 11 बजे के बीच कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बिजली की मांग में वृद्धि लगातार चढ़ते पारे के बीच जिले में बिजली की मांग भी बढ़ती जा रही है। मई माह के आखिरी सप्ताह बिजली की मांग बढ़कर 560 मेगावाट को पार कर गई है। चालू सप्ताह में करीब 15 फीसदी तक मांग बढ़ने से बिजली शेड्यूल गड़बड़ा गया है। लगातार बढ़ती मांग के बीच लखनऊ के स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर के लिए रोस्टिंग करना मजबूरी बन गया है ताकि ट्रांसफार्मरों, एलटी-एचटी लाईनों समेत ओवरलोड से दहकते अन्य बिजली उपकरणों और मशीनों को...