धनबाद, मार्च 15 -- पीके राय मेमोरियल कॉलेज में शनिवार को गणित विभाग की ओर से पाई डे के मौके पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ कनक लता सालक्सो ने पाई की अवधारणा, उसका मान 3.14159 तथा गणित में उसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वृत्त की परिधि और क्षेत्रफल की गणना में पाई का महत्वपूर्ण उपयोग होता है। उन्होंने इंजीनियरिंग, विज्ञान, वास्तुकला और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में पाई के विभिन्न अनुप्रयोगों पर भी प्रकाश डाला। यह कार्यक्रम गणित विभाग और एमबीएसआई (माइक्रोबायोलॉजिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया) यूनिट के सहयोग से आयोजित किया गया। एमबीएसआई यूनिट की समन्वयक डॉ किरूम रश्मि टोपनो ने विद्यार्थियों को गणित तथा शोध के प्रति अधिक रुचि विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.