धनबाद, मार्च 24 -- पीके राय मेमोरियल कॉलेज में सोमवार को पॉश अधिनियम 2013 एवं लैंगिक संवेदनशीलता पर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन हुआ। पॉश एक्ट 2013 कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न के विरुद्ध बनाया गया एक महत्वपूर्ण कानून है। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ एमके पांडेय ने आंतरिक शिकायत समिति गठन एवं उसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। संगोष्ठी के दौरान एनएसएस के तीन महिला एवं दो पुरुष स्वयंसेवकों का चयन किया गया। इनमें काजल, शिउली, अंजलि कुमारी, इरशाद एवं पीयूष शामिल हैं। ये सभी भविष्य में कॉलेज का प्रतिनिधित्व करते हुए पॉश एक्ट एवं शोषण के विरुद्ध विभिन्न माध्यमों से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे।प्रो. एमएल महतो, बॉटनी विभाग की डॉ कीरोम रश्मि टोपनो, भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ सायंतन सील ने इतिहास विभाग डॉ नूर-उस-शबा, डॉ सुजीत प्रसाद एवं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.