धनबाद, फरवरी 27 -- धनबाद। पीके राय मेमोरियल कॉलेज धनबाद के डॉ शांयतन सिल का चयन झारखंड काउंसिल ऑन साइंस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन (जेसीएसटीआई) उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विभाग की ओर से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषय के अंतर्गत माइनर रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए किया गया है। प्राचार्या डॉ कविता सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह शोध कार्य संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता और शोध संस्कृति को और सुदृढ़ करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...