नई दिल्ली, फरवरी 23 -- आमिर खान की साल 2014 में आई फिल्म पीके उनके करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस में से एक मानी जाती है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था। पर क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट में अक्षय कुमार की ओ माय गॉड की रिलीज के बाद बदलाव किया गया था। आमिर खान ने हाल ही में बताया कि क्यों स्क्रिप्ट में बदलाव किए गए थे?आमिर खान की पीके की बदली गई थी स्क्रिप्ट वैरायटी इंडिया से खास बातचीत में आमिर खान ने बताया कि फिल्म की ओरिजनल स्क्रिप्ट अलग थी। उन्होंने कहा, "पीके के केस में, जिसे बड़ी सफलता मिली थी, दोनों, मैं और राजू फिल्म से पूरी तरह से खुश नहीं थे। ओरिजनली, उन्होंने अलग स्क्रिप्ट लिखी थी, और फिल्म का दूसरा पार्ट जो हमने बनाया उससे अलग था। लेकिन एक दूसरी फिल्म थी-ओ माय गॉड, और दोनों की थीम्स कुछ हद तक एक जैसी ...