पीके की जीत पर पूर्व मंत्री ने जताई प्रसन्नता
कटिहार, अगस्त 4 -- कटिहार निज संवाददाता पूर्व मंत्री डॉ राम प्रकाश महतो ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की शानदार जीत पर प्रसन्नता जताते हुए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि 30 साल के भाजपा के किला को ढहा कर पीके ने मुद्दों की राजनीति की एक मिसाल पेश की है। डॉ महतो ने कहा कि बिहार के सत्ता पक्ष के अहंकार और बिहार के प्रतिपक्ष की निष्क्रियता की हार है। जीत से बांकीपुर की जनता के साथ-साथ बिहार के तमाम जागरूक राजनीतिक कार्यकर्ताओं में हर्ष है। सामाजिक कार्यकर्ता असीम भौमिक, हाजी शाहबाज हसन, भीम यादव और विनय जायसवाल ने भी बधाई दी है। यह भी पढ़ें- प्रशांत किशोर की जीत से तेज प्रताप यादव गदगद, बांकीपुर में जन सुराज पार्टी को JJD ने दिया था समर्थन यह भी पढ़ें- सम्राट के खिलाफ जनमत टेस्ट है बांकीपुर, दिल्ली को सुना द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.