अररिया, जून 10 -- पलासी (ए.सं)। पीओ अख्तर आलम ने बुधवार को प्रखंड के डेहटी उत्तर पंचायत पहुंच कर जॉब कार्डधारियों के ई केवाईसी कार्यो का जायजा लिया। ं मौके पर मौजूद पीटीए राजेन्द्र कुमार मालवीय व रोजगार सेवक संजीव कुमार को कई निर्देश दिए। पीओ अख्तर आलम ने बताया कि ऐसे जॉब कार्डधारक जिनका ई केवाईसी नहीं हुआ है। उनका कैंप लगाकर ई केवाईसी करना तथा जॉब कार्ड के इच्छुक लोगों का जॉब कार्ड बनाना है। उन्होंने बताया कि इसके लिए कैंप लगाकर लोगों का ई केवाईसी करने का निर्देश दिया गया है। मौके पर मुखिया रामकृपाल विश्वास, पंकज भारती, सर्वण कुमार, सुधीर कुमार, कपिलदेव झा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...