चतरा, अप्रैल 11 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। पिछले 48 घंटे से बन्द शिवपुर साइडिंग में कोयला ढुलाई शुक्रवार को शुरु हो गया। आम्रपाली पीओ मो अकरम द्वारा ग्रामीणों के साथ वार्ता के बाद कोल ट्रांसपोर्टिग शुक्रवार को आरंभ कर दिया गया। पीओ ने शनिवार को एवीएस और वैरीयंट ट्रांसपोर्टिग कंपनी के साथ वार्ता करवाने का भरोसा दिया।इस दौरान पीओ ने ग्रामीणों से राष्ट्रहित में कोयला ढुलाई बाधित नही करने का आग्रह किया, पीओ ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उचित मांगों को पूरा किया जायेगा। इस प्रकार कोयले की ढूलाई आरंभ होने से सीसीएल ने राहत की सांस लिया। बताते चलें कि साइडिंग में जमीन के बदले रेंट की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीण बुधवार की रात से कोल ढूलाई बाधित कर दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.