पीएसी में वॉलीबाल व सेपक टकरा प्रतियोगिता शुरू
फतेहपुर, जून 11 -- फतेहपुर। 12वीं वाहिनी पीएसी में 30वीं अन्तर वाहिनी पीएसी पूर्वी जोन की वालीबाल व सेपक टकरा प्रतियोगिता का आयोजन शुरू किया गया। जिसमें 10 टीमों के 163 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। वहीं चार मैचों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत एसपी अभिमन्यु मांगलिक व सेनानायक मनोज अवस्थी ने सभी टीम के मैनेजरों से परिचय प्राप्त कर किया। वहीं सभी टीमों के मार्शल द्वारा समस्त टीमों को ग्राउण्ड से बैंड की धुन पर मार्च पास्ट कर उनका अभिवादन किया गया। मार्च पास्ट के बाद फीता काटकर खेल का शुभारंभ किया गया। जिसके तहत वालीबाल का पहला मैच 34 भुल्लनपुर वाराणसी व 20वीं वाहिनी आजमगढ़ के बीच खेला गया जिसमें भुल्लनपुर विजेता रही। वहीं दूसरा मैच 36वीं वाहिनी वाराणसी तथा 33 वीं वाहिनी झांसी जबकि तीसरा मैच 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर 12वीं वाहिनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.