बलिया, जुलाई 11 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के परसिया गांव निवासी पीएसी में तैनात दीवान (हवलदार) 55 वर्षीय रामभवन का शुक्रवार को इलाज के दौरान नोएडा में निधन हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पत्नी व तीन पुत्रों समेत परिजन रोने-बिलखने लगे। शनिवार को सुबह पीएसी के जवान शव लेकर गांव पहुंचे। उनका अंतिम संस्कार गाजीपुर घाट पर गार्ड ऑफ ऑनर के बाद हुआ।रामभवन अलीगढ़ में तैनात थे। एक सप्ताह पहले उनकी अचानक तबियत खराब हो गई। इस दौरान उन्हें नोएडा में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शुक्रवार की दोपहर में उनका निधन हो गया। विभाग के अधिकारियों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। इस दौरान चंद्रशेखर सिंह, नंदलाल राम, जावेद अंसारी जाम, ओमप्रकाश वर्मा, मंटू सिंह, धर्मेंद्र भारती, धनंजय भारती, बृजेश, अमित मसीह, अक्षय लाल, कामता, राहुल भारती आदि ने शोक संवेद...