पीएसी परिसर में लगा स्वास्थ्य शिविर
प्रयागराज, सितम्बर 6 -- प्रयागराज। वामा सारथी योजना के अंतर्गत चतुर्थ वाहिनी पीएसी धूमनगंज परिसर स्थित वाहिनी चिकित्सालय में रविवार को जवानों और उनके परिजनों के लिए विशेष चिकित्सा शिविर तथा मासिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार वर्मा के नेतृत्व में चिकित्सकीय टीम ने सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस अवसर पर सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्र, सहायक सेनानायक अनुष्का, शिविरपाल अमित कुमार, सहायक शिविरपाल आशीष शुक्ला आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.