पीएसी परिसर में पेड़ों की नीलामी 25 मई को
प्रयागराज, मई 22 -- प्रयागराज, हिन्दुस्तान संवाद। चतुर्थ वाहिनी पीएसी धूमनगंज परिसर में खड़े हरे पेड़ों की सार्वजनिक नीलामी 25 मई को सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी। सामाजिक वानिकी प्रभाग से अनुमति मिलने के बाद नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई है।सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि परिसर के बाहर सड़क की ओर झुके एक शीशम के पेड़ तथा पुलिस मॉडर्न स्कूल के पास प्रस्तावित 500 क्षमता वाले ऑडिटोरियम निर्माण कार्य के लिए आठ अन्य पेड़ों को चिन्हित किया गया है। इच्छुक व्यक्ति 23 और 24 मई को कार्यालय से 100 रुपये शुल्क जमा कर निविदा फार्म प्राप्त कर सकते हैं। सीलबंद निविदाएं 25 मई को सुबह 11 बजे तक कार्यालय में जमा होंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.