कानपुर, जून 26 -- कानपुर। फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर चल रही स्व. नागेंद्र स्वरूप स्मारक अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में गावस्कर इलेवन ने कपिल इलेवन को 15 रन से और दूसरे मैच में पीएसी नर्सरी ने एमडी क्रिकेट अकादमी को 189 रन के बड़े अंतर से पराजित किया। डीएवी मैदान पर हुए पहले मैच में गावस्कर इलेवन ने 19.4 ओवर में 112 रन बनाए। टीम की ओर से अरजीत ने 22 रन और मो. तमीर ने 21 रन बनाए। गेंदबाजी में शिवांश शर्मा ने चार खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। वरुण को दो सफलता मिली। जवाब में खेलने उतरी कपिल इलेवन की टीम 16.3 ओवर में 97 रन पर सिमट गई। यह भी पढ़ें- पीएसी इलेवन ने पटौदी इलेवन को 107 रन से हराया टीम की ओर से उत्कर्ष ने 24 रन और अखिल ने 15 रन बनाए। शौर्य श्रीवास्तव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गय...