पीएसी जवानों ने निकाली हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली
प्रयागराज, अगस्त 12 -- प्रयागराज। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत पीएसी जवानों ने मंगलवार को हाथों में तिरंगा झंडा लेकर रैली निकाली। साथ ही राहगीरों ओर जन-जन को 15 अगस्त को अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की। चतुर्थ वाहिनी पीएसी धूमनगंज से जवानों ने भारत माता के जयघोष करते हुए रैली निकाली। इसमें उपसेनानायक, सहायक सेनानायक, सैन्य सहायक, शिविरपाल समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। उधर, 42वीं वाहिनी नैनी से सेनानायक राजेश कुमार श्रीवास्तव में तिरंगा रैली निकाली गई। अभियान में शिविरपाल अरविंद सिंह, सहायक शिविरपाल हरदास, सूबेदार मेजर सुधांशु कुमार समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Dumka News: कैडेट्स ने हाथों में तिरंगा लेकर निकाली यात्रा यह भी पढ़ें- देशभक्ति के जयघोष के साथ निकाली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.