कानपुर, फरवरी 26 -- श्याम नगर स्थित 37वीं वाहिनी पीएसी में गुरुवार सुबह योग शिविर लगा। इसमें जवानों ने योग कर निरोगी रहने का संदेश दिया। सेनानायक बीबी चौरसिया समेत योगाचार्य सूबेदार सैन्य सहायक सुरेंद्र सिंह ने जवानों को योगाभ्यास कराया। इस मौके पर शिविरपाल चंद्रेश्वर, दलनायक ड्यूटी दल ब्रज किशोर साहू, दलनायक ए दल मुन्नू लाल, आरटीसी प्रभारी सीसी मनोज कुमार श्रीवास्तव, दलनायक बी दल इंदल राम आदि मौजूद थे। वहीं देर शाम को वाहिनी के मनोरंजन कक्ष में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसके साथ ही पीपिंग सेरेमनी का आयोजन भी हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.