प्रयागराज, मई 5 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को 42वीं वाहिनी पीएसी नैनी के उपसेनानायक उदय प्रताप सिंह के निर्देशन में अखिल भारतीय सरदार पटेल सेवा संस्थान आलोपीबाग में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का वर्चुअल रियलिटी टूर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।वाहिनी के जवानों ने स्टैच्यू के आस पास स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। इसके उपरांत सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किया गया। साथ ही आमजनमानस को उनके जीवन के संघर्षों, विचारों एवं कार्यों के बारे में बताया गया। वाहिनी ब्रास बैंड द्वारा देश-भक्ति गीतों से ओत-प्रोत धुनों का वादन किया गया। इस अवसर पर शिविरपाल अरविंद सिंह, सहायक शिविरपाल हरदास, सूबेदार मेजर राधेश्याम यादव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.