पीएसी के स्थापना दिवस की सांस्कृतिक संध्या में झूमे दर्शक
रुद्रपुर, अक्टूबर 3 -- रुद्रपुर, संवाददाता। 31वीं वाहिनी पीएसी के 56वें स्थापना दिवस समारोह के तीसरे दिन आयोजित सांस्कृतिक संध्या यादगार रही। कार्यक्रम का शुभारंभ सेनानायक देवेंद्र पींचा ने अपर महाधिवक्ता उच्च न्यायालय गजेंद्र सिंह संधू, सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक पूरन सिंह रावत और पूर्व मेयर रामपाल के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में वाहिनी के विभिन्न दलों की ओर से लगाए गए स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे, जहां विभिन्न उत्पादों और सामग्री का प्रदर्शन किया गया। जवानों और उनके पारिवारिक सदस्यों के उत्साहवर्धन के लिए मनोरंजक खेलों का आयोजन भी किया गया, इसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध लोकगायक जितेंद्र तोमक्याल ने अपनी लोक प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। यह भी पढ़ें- Rudrapur ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.