मथुरा, मई 28 -- पीएसी के महानिदेशक आलोक सिंह ने गुरुवार को मथुरा जनपद का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने श्री कृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा व्यवस्था को भी देखा। पीएसी के महानिदेशक ने श्री कृष्ण जन्मभूमि की सुरक्षा व्यवस्था का गहन स्थलीय निरीक्षण किया। सुरक्षा में तैनात बल से उन्होंने उच्च स्तरीय सतर्कता बरतने तथा सुरक्षा मानकों को कड़ाई से लागू करने के दिशा-निर्देश जारी किए। इसी क्रम में महानिदेशक द्वारा रांची बांगर स्थित पीएसी कैंप का भी दौरा किया गया। उन्होंने वहां मौजूद बैरक, शस्त्रागार तथा विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) के बैरकों की स्थिति को देखा। जवानों के रहन-सहन, खान-पान की गुणवत्ता और कैंप की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार व व्यवस्थाओं को और चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पीए...