मऊ, मार्च 3 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। होली के उल्लास के बीच क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई जब 42वीं वाहिनी पीएसी नैनी, प्रयागराज में तैनात प्रमुख आरक्षी त्रिभुवन प्रसाद का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। सोमवार की रात उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव जमुई पहुंचा, जहां परिजनों में कोहराम मच गया। ग्राम जमुई निवासी 54 वर्षीय त्रिभुवन प्रसाद वर्ष 1997 में पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे और वर्ष 2016 से डायल 112 फतेहपुर में संबद्ध थे। जानकारी के अनुसार एक मार्च 2026 की रात लगभग आठ बजे ड्यूटी पर जाते समय असोथर थाना क्षेत्र (जनपद फतेहपुर) के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें पहले सदर अस्पताल फतेहपुर ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय, प्रयागराज रेफर किया गया। उपचार के दौरान चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.